जीवन एक आनंद पूर्ण यात्रा हैं।हम शिक्षा ग्रहण करें। अपने काम करें वह सब कुछ करें जो जीवन यापन के लिए आवश्यक हैं।
लेकिन सबसे महत्वपूर्ण है कि हम जीवन को जिये हम वो जरूर करें जो हमें अच्छा लगते हैं। कुछ समय हमारा खुद का हो खुली हवा हो खुला आसमान हो पक्षियों का शोर हो हवा की सरसराहट हो मन में अच्छे विचार शांति का संचार हो एक अलग ही दुनिया हो जिसके हम शहंशाह हो। जीवन में क्या प्राप्त किया यह सोचने की बजाय यह सोचे कि इस राह में हमें क्या-क्या अच्छा मिला। वो अच्छे लोग जिनके साथ बात करते करते हम कई घंटों का समय बिता दिया करते थे वह अच्छी जगह जहां हमें बार-बार जाना अच्छा लगता है ऐसी अनेक चीजें हैं जो हमें अच्छी लगती है वह हम जरूर करें चाहे साल में करें महीने मे करें हफ्ते में करें या दिन में करें लेकिन वह सभी कार्य हम जरूर करे,अच्छा लगता है।
शनिवार, 23 फ़रवरी 2019
हमारे जीवन का मकसद क्या है।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
एक बार जरुर पढ़ें अच्छा लगता है।
जवाब देंहटाएं